श्रीमती बसंतीबाई चांडक साहित्य पुरस्कार समिति,अकोला
होम
ट्रस्ट
पुरस्कार चयन समिति
पुरस्कार नियमावली
पुरस्कार सूची
गैलरी
संपर्क
श्रीमती बसंतीबाई चांडक साहित्य पुरस्कार नियमवली वर्ष २०२३-२०२४
१. श्रीमती बसंतीबाई चांडक साहित्य पुरस्कार समिति वर्ष २०२३ के लिये माहेश्वरी महिला लेखिकाओ से उनकी लिखी, मुद्रित और प्रकाशित पुस्तके आमंत्रित है |
२. पुरस्कर हेतु प्रेषित रचना जनवरी-२०२२ से सितम्बर-२०२३ के मध्य प्रकशित हुई होनी चाहिये |
४. प्रकाशक द्वारा पुस्तक का ISBN नंबर होना अनिवार्य है |
५. प्रेषित रचना पुस्तक के रुप मे होनी चहिये जिस मे.....
अ) उपन्यास कम से कम ६० पृष्टो का (१२० पेजेस) का |
ब) कविता ४० संग्रह कम से कम ८० पृष्टो का |
क) लेख २० या कहानियाँ / लघुकथाएँ २० लगभग ८० पृषठो मे होनी चाहिये |
६. रचना मौलिक होनी चाहिये एवं इस हेतु प्रारूप के अनुसार पत्र देना होगा |
७. रचनाएँ स्तरीय एवं समाज को दिशा प्रदान करने वाली होनी चाहिए |
८. लेखिका के निवास के शहर की माहेश्वरी संस्था या संगठन द्वारा सिफारिश पत्र भी सलग्न करना होगा | संस्था या संगठन के अभाव मे वहा के दो प्रतिष्ठित व्यक्तियो की ओर से इस संबंध मे पत्र देना अनिवर्य है |
९. रचनाएं किसी भी धर्म के विपरीत प्रचार करनेवाली नहीं होनी चाहिए |
१० रचना समिती के पास ३१ अक्टूबर २०२३ तक पंहुच जानी चाहिए |
११. रचना के प्रत्येक पेज पर लेखिका के हस्ताक्षर होना अनिवर्य है |
१२. रचना के साथ फोटो एवं आधार कार्ड की प्रतिलिपि संलग्न करना होगा |
१३. पुरस्कृत करने का अधिकार श्रीमती बसंतीबाई लक्ष्मीनारायण चांडक पुरस्कार समिति के पास सुरक्षित होंगा |
१४. किसी भी दशा मे पुस्तक लौटाई नहीं जाएगी |
१५. किसी भी प्रकार के डाक सम्बंधित विलंब के लिए पुरस्कार समिति जिम्मेदार नहीं होगी |
१६. यह स्पर्धा नहीं है लेखिकाओ से पुरस्कार हेतू रचना भेजते समय या बाद मे कोई शुल्क नहीं लिया जाता अतःसमिति के निर्णय को किसी भी न्यायालय मे चुनौती नहीं दी जा सकती|
१७. वर्तमान के लिए ये नियम पर्याप्त है| समय और परिस्थितियो के अनुसार किसी भी धारा को संशोधित करने, परिवर्तित करने या घटाने-बढ़ाने का अधिकर समिति के पास सुरक्षित रहेगा |
१८. वर्तमान वर्ष में चयन हेतु, विगत वर्ष की उप-विजेता पुस्तक को भी पुनःआवेदन हेतु स्वत: मान्य किया जायेंगा। उपविजेता का नाम, लेखिका को सूचित किया जायेगा।
१९. बसंतीबाई चांडक साहित्य पुरस्कार समिति का मूल उदेश्य माहेश्वरी महिलाओ को सुप्त साहित्य सृजन प्रतिभा को उजागर करना है। इस दृष्टिकोण से यह प्रस्तावित है की वर्ष २०२२-२०२३ से प्रतिवर्ष अधिकतम ४ महिला साहित्यकरों को सहायता के तौर पर प्रति साहित्यकार ₹ 25,000/- बतौर ब्याज मुक्त ऋण के रुप मे पुस्तक प्रकाशन हेतू दिये जाएँ, जो वे दो वर्षों मे वापस लोटाएँगीं। यह राशी सीधे प्रकाशन गृह को धनादेश (cheque) के माध्यम से भेजी जाएँगी।
२०. ऋण आवेदन पर स्थानिय संगठन ( स्थानिय माहेश्वरी सभा, नगर सभा इत्यादि) के अध्यक्ष की संस्तुति आवश्यक होगी। इसके लिए यह भी आवश्यक होगा कि साहित्यकार महिला या उनका परिवार अखिल भारत वर्षीय माहेश्वरी महासभा के सोशियोइकानामिक सर्वेक्षण मे सूचीबध्द हो। आवेदन के साथ वह क्रमांक देना होगा। स्थानिय संगठन अध्यक्ष की लिखित संस्तुति के अतिरिक्त कोई सिफारिश लिखित, मौखिक या फोन पर, उन्हे अपात्र बनाएगी।
२१. ऋण स्वीकार करना या न करना बसंतीबाई चांडक साहित्य पुरस्कार समिति के अधिकार क्षेत्र मे होगा। सामान्यत: पुरस्कार हेतू पुस्तकें प्राप्त करने की अंतिम तिथि 31 अक्तूबर रहेंगी अत: ऋण आवेदन 31 अगस्त तक मिल जाने चाहिए।
घोषणा पत्र :
PDF link
बॅंक विवरण :
श्रीमती. ब. ल. चांडक पुरस्कार समिति (Smt B L Chandak Puraskar Samiti)
द अकोला जनता कॉम-को-ऑप बॅंक
खाता क्रमांक : 023103301000894
IFSC : AKJB0000023